टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का स्कैंडल दुनिया के सबसे बड़े घोटालों में से एक
पनामा सिटी, पनामा पेपर्स का मामला बहुत पुराना हो चुका है। इस मामले में टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का स्कैंडल दुनिया के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। सालों पहले इस मामले के खुलासे ने दुनिया भर के कई देशों में सनसनी मचा दिया था।
इस खुलासे में दुनिया के कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए थे। इस बीच, शुक्रवार को एक पनामा की अदालत ने ‘पनामा पेपर्स’ घोटाले के केंद्र में धन शोधन के आरोप में 28 लोगों को बरी कर दिया। न्यायालय ने इसकी जानकारी दी है।
