March 14, 2026

एनईईटी परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में देशभर से 20 से ज्यादा याचिकाएं दर्ज

छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

नई दिल्ली,  नेशनल एलिजिबिलिटी इंट्रेस टेस्ट यानी एनईईटी परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में देशभर से 20 से ज्यादा याचिकाएं दर्ज की गई हैं। इस मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों के जवाब दिए। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय बिहार सरकार के संपर्क में हैं। इस मामलें में छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आरोप साबित होने पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होगी। परीक्षा में पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनटीए के लिए एक हाई लेवल कमिटी बनाई जाएगी। ये कमेटी एनटीए को और बेहतर करने के लिए सिफारिश देगी।

प्रधान ने कहा, “पटना से हमें कुछ जानकारी भी आ रही है। आज भी कुछ चर्चा हुई है। पटना पुलिस के पास कुछ जानकारी आई जो सबसे सामने भी है। डिटेल्‍ड रिपोर्ट जल्‍द भारत सरकार को भेजेंगे। शिक्षामंत्री ने कहा, “मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वो NTA हो या NTA से जुड़ा कोई अधिकारी हो, उसके खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। मैं आपको ये भी सूचित करना चाहूंगा कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *