अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत
नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति केस में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 1 लाख रुपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है। ईडी ने जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। कोर्ट ने कहा कि ये दलीलें कल ड्यूटी जज के सामने की जा सकती हैं। केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए गए थे। ईडी ने उन्हें इसमें आरोपी बनाया गया था और शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले दिल्ली सीएम को मई में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की छूट मिली थी और इसके बाद चुनाव खत्म होते ही उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। अब उन्हें रेगुलर बेल मिल गई है।
