February 20, 2026

जिम्पा ने पंजाब भवन में विभाग के कामों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की

चंडीगढ़ ,  पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अधीन पंजाब के जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने पंजाब भवन में विभाग के कामों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि गर्मी के इस मौसम में किसी भी गाँव वासी को पानी की कोई किल्लत न आए और जिन इलाकों में पीने वाले पानी की स्पलाई उचित नहीं है वहाँ तुरंत परिवर्तनी प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने पंजाब में कार्य अधीन 15 नहरी पानी योजनाओं को निश्चित समय में पूरा करके लोक अर्पित करने के आदेश भी जारी किए। इस मौके जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री को बताया गया कि 2940 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब के अलग- अलग इलाकों में 15 नहरी पानी आधारित योजनाएं कार्य अधीन है। इनमें से ज़्यादातर योजनाएं इसी साल के अंत तक चालू हो जाएंगी और कुछ योजनाएं अगले साल तक चलने की संभावना है। इन योजनाओं के शुरू से 1706 गाँवों के 4 लाख 33 हज़ार 55 घरों के 24 लाख 73 हज़ार 261 लोगों को लाभ मिलेगा।

 जिम्पा ने हिदायत दिए कि नहरी पानी आधारित इन योजनाओं को समय पर पूरा करके लोक अर्पित किया जाए ताकि प्रत्येक गाँव वासी तक साफ़ पानी की स्पलाई सुनिश्चित हो। जिम्पा ने उच्च अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवाम समर्थकीय कार्य/योजनाएं लोक अर्पित करने मौके स्थानीय प्रतिनिधियों जैसे कि विधायक, एम.सी., सरपंच- पंच आदि को ज़रूर शामिल किया जाए। इस मौके उन्होंने पहले से जारी योजनाओं, आर.ओ प्लांटों, ट्यूबवैलों और अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की और ज़रूरी दिशां- निर्देश जारी किए। ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के बजवाड़ा सिवीरेज प्रोजैक्ट बारे भी जानकारी ली। उनको बताया गया कि इस प्रोजैक्ट के पूरा होने की समय सीमा अगस्त 2025 है। जिम्पा ने कहा कि यह प्रोजैक्ट हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करके लोक अर्पित किया जाए। जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री ने देहाती इलाकों में कूड़ा प्रबंधन के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की हिदायत भी की। मीटिंग में प्रमुख सचिव नीलकंठ अवहद, विभाग प्रमुख अमित तलवाड़, सभी चीफ़ इंजीनियर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *