February 20, 2026

स्पाइसजेट की फ्लाइट में AC बंद, 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री

नई दिल्ली: दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को एक घंटे भीषण गर्मी के बीच सफर काटना पड़ा। प्रचंड गर्मी के बीच यात्रियों को विमान में एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (एसी) के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस घटना की वीडियो सामने आई है जिसमें यात्री पसीना पोंछते और पंखा झुलाते नजर आ रहे हैं। एसी के बिना यात्रियों का हाल बुरा हो गया क्योंकि सभी दरवाजे बंद थे।हालांकि एक घंटे बाद एसी चल गया और यात्रियों की समस्या हल हो गई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से पुणे (एसजी-8938) जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में शनिवार को करीब एक घंटे की देरी होने से करीब 100 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और उन्हें कम एयर कंडीशनिंग वाले विमान में बैठने को मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *