February 20, 2026

डिप्टी कमिश्नर ने जिले में बाढ़ को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा की

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब,

उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव रूपनगर ने सतलुज दरिया के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी स्तर पर बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने मेहंदली कलां में लोगों से विशेष बातचीत की और संबंधित विभाग द्वारा किए जा रहे प्रबंधों के बारे में उन गांववासियों से चर्चा की।
उपायुक्त  ने कहा कि बरसात से पहले सतलुज दरिया से सटे गांवों में अग्रिम प्रबंध करके लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने तथा भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने तथा स्वां नदी में अधिक पानी आने के कारण सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए कभी-कभी बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं, जिससे निपटने के लिए पहले से ही प्रबंध किए गए हैं, जिनकी आज समीक्षा की गई है तथा इन क्षेत्रों के निवासियों से बातचीत करके उनकी कठिनाइयों व समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां मानसून के दौरान बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। इसके अलावा प्रशासन के अधिकारियों को गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस बार लोग भी प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि बाढ़ रोकथाम कार्य प्रभावी ढंग से हो सके तथा जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ रोकथाम के प्रबंधों का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नदियों के मुख्य तटबंधों को मजबूत करने का भी काम सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित करना, नावों, गोताखोरों की व्यवस्था करना तथा सभी सुरक्षा उपाय अपनाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मोबाइल/टेलीफोन 24 घंटे चालू रखें तथा उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास संजीव कुमार को निर्देश दिए कि वे चंदपुर के साथ लगते दरिया पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लें। इस अवसर पर संजीव कुमार अतिरिक्त उपायुक्त  (विकास), राजपाल सिंह सेखो उपमंडल मजिस्ट्रेट, रमनदीप सिंह डीएसपी रूपनगर, संदीप कुमार तहसीलदार, आराधना खोसला नायब तहसीलदार, अमित कुमार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा निशात कुमार एसडीओ माइनिंग उपिस्थत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *