February 12, 2026

देश के सबसे बड़े बैंक का ग्राहकों को झटका, होम, पर्सनल और कार लोन किया महंगा

नई दिल्ली : यदि आपका भी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है या आपके नाम पर बैंक में कोई लोन चल रहा है तो आपको इस खबर से झटका लग सकता है। दरअसल, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है जिस कारण उनकी जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। SBI ने अपने लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसका मतलब है कि अब आपको कार, होम या पर्सनल लोन लेना थोड़ा महंगा पड़ेगा।

SBI ने अपने मार्जिन कॉस्‍ट ऑफ फंड्स-बेस्‍ड लेंडिंग रेट यानी MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। MCLR वो न्यूनतम ब्याज दर होती है जिससे कम पर बैंक लोन नहीं दे सकता। अगर आप एक साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको पहले 8.65% की दर से ब्याज देना होता था। लेकिन, अब यह दर बढ़कर 8.75% हो गई है। SBI के ऑटो लोन एक साल के MCLR और पर्सनल लोन दो साल के MCLR से जुड़े होते हैं।

अगर हम अलग-अलग समय के लिए MCLR की बात करें तो अब ये 8.10% से लेकर 8.95% तक होंगे। ओवरनाइट MCLR 8% से बढ़कर 8.10% हो गया है। वहीं, एक महीने और तीन महीने के लिए यह दर 8.20% से बढ़कर 8.30% हो गई है। छह महीने के लिए MCLR अब 8.45% से बढ़कर 8.55% हो गया है। एक साल के लिए यह दर 8.55% से बढ़कर 8.65% और दो साल के लिए 8.85% से बढ़कर 8.75% हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *