February 13, 2026

शीतल अंगुराल को जीत दिलाने के लिए हेमामालिनी आएंगी जालंधर

जालंधर : जालंधर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित करते ही करीब 38 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। सूची में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सोम प्रकाश, विजय रूपाणी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोज तिवारी, श्वेत मलिक, मनोरंजन कालिया, हरजीत सिंह ग्रेवाल, हेमा मालिनी आदि के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *