February 15, 2026

महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए हिंसा का डट कर सामना करना पड़ेगा: राज लाली गिल

कहा, पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील
चंडीगढ़, महिलाओं के हकों की रक्षा और उनकी समस्याओं के हल के लिए लगातार यत्नशील है। इस मंतव्य के लिए, पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके लिए अपेक्षित सम्मान यकीनी बनाने के लिए तेज़ी के साथ काम कर रहा है। यह प्रगटावा पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपरसन राज लाली गिल ने किया।
चेयरपरसन राज लाली गिल ने कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को पेश समस्याओं का हल करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और एक बेहतर समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य की किसी भी महिला को कोई समस्या आ रही है तो वह अपनी समस्या पंजाब राज्य महिला आयोग के साथ सांझा कर सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं की सभी समस्याओं का, जितना संभव हो सके हल करना और उनको अपेक्षित सम्मान देना है। आयोग ऐसा माहौल सृजन करने की भी कोशिश करता है जहाँ महिलाएं तरक्की कर सकें और समाज में सकारात्मक योगदान डाल सकें।
राज लाली गिल ने ज़ोर देकर कहा कि यदि कोई महिला घरेलू हिंसा, योन शोषण या काम वाली जगह पर दुव्र्यवहार का सामना कर रही है तो वह पंजाब राज्य महिला आयोग, एस. सी. ओ. 5, सैक्टर 55, फेज़ 1 मोहाली, जि़ला एस. ए. एस. नगर, ईमेल , फ़ोन 0172- 2222607 के साथ संपर्क कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *