February 13, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जिला योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, आयुष मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 21 जून, 2024 को प्रातः 7 से 8 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि योग साधना से मन, शरीर एवं बुद्धि से सामंजस्य स्थापित होता है जिससे जीवन में उमंग एवं उत्साह भर जाता है और जीवन तनाव व विकृतियों से बचता है। आज योग ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *