जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 आतंकी ढेर; एक जवान शहीद, 6 घायल
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 1 जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार करीब 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। हमले में घायल सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास घायल हो गए थे, जिन्होंने उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया है।
वहीं आतंकियों के हमले से एक व्यक्ति सहित 6 जवान भी घायल हो गए है। पुलिस ने 1 आतंकी को मार दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।
सूत्रों के अनुसार, घायलों को भद्रवाह कस्बे के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है। वहीं इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन अब वहां तलाशी अभियान चल रहा है।
