February 20, 2026

अमृतपाल की रिहाई की हर संभव कोशिश कर रहे

चंडीगढ़, – खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुका खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के जेल से बाहर आकर शपथ लेने को लेकर संशय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल की रिहाई या पेरोल के लिए उनके माता-पिता द्वारा एक आवेदन भी दायर किया है।

इससे पहले उसके माता-पिता जेल पहुंचे और सांसद बेटे के लिए मिठाई भी बांटी। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर 5 जून से यहीं है। परिवारवालों का कहना है कि वे अमृतपाल की रिहाई की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए उसके परिवार ने पूरी तैयारी कर ली है। शपथ ग्रहण से पहले अमृतपाल जेल से बाहर निकले, उसके परिवारवाले जल्द ही पेरोल के लिए डीएम के समक्ष याचिका दायर करेंगे। इससे पहले सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वे असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट की सिफारिश के बाद अब उनकी याचिका को जेल अधिकारियों की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

बता दें कि अमृतपाल सिंह मार्च 2023 से एनएसए के तहत असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 में अस्तित्व में आया था। यह केंद्र और राज्य सरकारों का अधिकार है, जिसमें बिना किसी पूर्व सूचना के गिरफ्तारी की जा सकती है। इन कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को 12 महीने तक हिरासत में रखने की अनुमति है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *