February 20, 2026

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 25000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन हवलदार गिरफ़्तार

चंडीगढ़, पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत थाना घड़ूंआं, एस.ए.एस. नगर में तैनात हवलदार मनप्रीत सिंह (386/एस.ए.एस. नगर) के विरुद्ध 25000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के लिए भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है और उसे गिरफ़्तार कर लिया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बलजिन्दर कौर द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस मुलाज़ीम, जो अब थाना बलौंगी में तैनात है, के विरुद्ध यह मुकद्मा दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने थाना घड़ूंआं में एक पुलिस केस दर्ज करवाया गया था और उक्त पुलिस मुलाज़ीम ने इस मामले की जांच जल्द मुकम्मल करने के बदले शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की माँग की थी और जिसमें से 25,000 रुपए वह पहले ही ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान यह सिद्ध हुआ कि उक्त पुलिस हवलदार ने शिकायतकर्ता से उक्त मंतव्य के लिए 25000 रुपए रिश्वत ली थी। इसके बाद दोषी के  खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ्लाईंग स्क्वॉड-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *