हरियाणा के सभी जिलों में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अन्तर्गत हैप्पी कार्ड वितरित किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हैप्पी कार्ड के राज्यव्यापी वितरण की आधिकारिक शुरुआत की। इस अवसर पर हरियाणा के सभी जिलों में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना के अन्तर्गत हैप्पी कार्ड वितरित किए गए।
नायब सिंह ने कहा कि सरकार की सोच है कि गरीब व्यक्ति सशक्त हो और ऑनलाईन सेवा के माध्यम से घर बैठे उसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस कड़ी में आज प्रदेश के 35 स्थानों से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) की शुरूआत की गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये वार्षिक है उन्हें हरियाणा परिवहन की बसों में एक हजार किलोमीटर सालाना फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में 22.89 लाख परिवारों के लगभग 84 लाख लोगों की वार्षिक आय 1 लाख से कम है और इन सभी को योजना का लाभ मिलेगा।
