March 14, 2026

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर NDA की बैठक, अमित शाह और राजनाथ भी पहुंचे

चुनाव आयोग आज राष्ट्रपति को सौंपेगा सांसदों की लिस्ट

नई दिल्ली :BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर गुरुवार (6 जून) को बैठक हो रही है। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के बड़े नेता पहुंचे हैं। बैठक में नई सरकार बनाने और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर मंथन होगा।

इससे पहले बुधवार (5 जून) को नरेंद्र मोदी के आवास पर NDA की बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना। PM आवास पर हुई बैठक में TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू, बिहार के CM नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे सहित 14 दलों के 21 नेता थे।

सूत्रों के मुताबिक, TDP और JDU ने सीटों में बड़ी भागीदार होने के नाते कैबिनेट में बड़ी हिस्सेदारी मांगी है। सूत्र ने कहा कि पार्टी ने ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय की मांग रखी है। TDP वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार भी मांग रही है। आंध्र प्रदेश में फ्री की योजनाओं के चलते आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए नायडू चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार उन्हें मिले।

केंद्र सरकार के 10 सबसे ताकतवर और समृद्ध मंत्रालय- गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, सूचना प्रसारण, शिक्षा, कृषि, सड़क परिवहन और सिविल एविएशन हैं। अकेले बहुमत होने से 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी बड़े विभाग अपने पास रखे थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। पार्टी को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। ऐसे में वह 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चलाएगी। इसमें चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *