February 20, 2026

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया गठबंधन की कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर बैठक हुई


नई दिल्ली
, लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया गठबंधन की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक हुई। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक में खड़गे ने कहा कि हम बहुत अच्छा और एकसाथ लड़े।

खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते हैं। मोदी और उनके तरीके की राजनीति के खिलाफ जनादेश मिला है। व्यक्तिगत रूप से यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान है। यह उनकी नैतिक हार है।

इंडिया गठबंधन भारत की आवाज: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन भारत की आवाज है। इस आवाज ने अपना निर्णय साफ-साफ सुना दिया है। देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में अपना पूरा जोर लगा दिया है। इस संकल्प को हम पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ाएंगे।

बता दें कि उनका बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बुधवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके साथ ही लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने की दिशा में मोदी ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। हालांकि विपक्ष भी पूरी कोशिश में जुटा है। बैठक में खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, लेकिन वह इसे नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे। खड़गे ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से नरेन्द्र मोदी के लिए यह ना सिर्फ़ राजनीतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। उन्होंने दावा किया, “परन्तु, हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे।” खरगे ने कहा,”हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।”

मीटिंग में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, NCP(SCP) के शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, TMC नेता अभिषेक बनर्जी, RJD के तेजस्वी यादव, DMK नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, AAP नेता राघव चड्ढा और CPI(M) के सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *