February 15, 2026

एग्जिट पोल में एनडीए की लहर, इंडी गठबंधन काफी पीछे

नई दिल्ली – देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का अंतिम चरण शनिवार को समाप्त हो गया। 4 जून को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों की तरफ से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है।

ऐसे में कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार जनता का मिजाज कैसा है। हालांकि, यह केवल अनुमान के आधार पर जारी किए गए आंकड़े हैं। इस चुनाव के नतीजे कैसे होंगे, यह 4 जून को ही पता चल पाएगा, जब वोटों की गिनती शुरू होगी।

बता दें कि जिन चार सर्वे एजेंसियों की तरफ से अभी तक आंकड़े जारी किए गए हैं, उनमें एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। इसके साथ ही दोनों गठबंधन के अलावा अन्य के खातों में भी 543 में से अच्छी खासी सीटें जाती नजर आ रही है।

जिन 5 सर्वे एजेंसियों के नतीजे अभी तक जारी हुए हैं, उसके औसत को देखें तो भाजपा वाले एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन को औसत 136 सीटें और अन्य के खाते में 39 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

अब इन 5 सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों पर गौर करें तो

– एसएएएम-जन की बात ने एनडीए को 377, इंडिया गठबंधन को 151 और अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

– इंडिया न्यूज- पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

– रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 361, इंडिया गठबंधन को 126 और अन्य को 56 सीटें मिलने का अनुमान है।

– रिपब्लिक टीवी- पी एमएआरक्यू के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

– इंडिया न्यूज-डी डायनामिक के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

– न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 342 से 338 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडी गठबंधन को 153-169 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, अन्य पार्टियों को 21-23 सीटें मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *