February 15, 2026

पंजाब में चुनाव परिणाम किसके पक्ष में, देखें एग्जिट पोल रिपोर्ट

चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण समाप्‍त होने के बाद अब पंजाब की 13 सीटों और चंडीगढ़ सीट पर एग्जिट पोल आने शुरू हो गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, आइए इन चैनलों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के जरिए जानते है।

– रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आप को तीन से छह सीटें मिलने की संभावना बनी हुई है। कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिल सकती है।

– इंडिया टीवी के अनुसार पंजाब में मिले जुले नतीजे सामने आ रहे हैं। आप को दो से चार सीट, भाजपा को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और शिरोमणि अकाली दल को एक से तीन सीटें मिल रही हैं।

– पब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक पंजाब की 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 3 से 6 सीटें जीत सकती है। 3 सीटें कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा को बढ़त का अनुमान है।

– आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा को दो से चार, कांग्रेस को 7 से 9, अकाली दल को 2 से 3, आप को दो और अन्‍य को 1 सीट मिलने की संभावना है।

– न्‍यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार भाजपा को चार, कांग्रेस को चार, आम आदमी पार्टी को दो और अन्‍य को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

– इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार पंजाब में 3 से 6 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 2 और अन्य को भी दो मिलने की संभावना जताई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *