February 15, 2026

प्रधानमन्त्री मोदी पहुंचे कन्याकुमारी, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का ध्यान शुरू

कन्याकुमारी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे का ध्यान शुरू हो चुका है। वे 1 जून तक ध्यानमग्न रहेंगे। मोदी उसी जगह ध्यान कर रहे हैं, जहां स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान किया था। प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में 45 घंटे ठहरेंगे, जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। विवेकानंद के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है।

लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक ‘रॉक मेमोरियल’ में ध्यान लगाएंगे। आपको बता दें कि भौगोलिक दृष्टिकोण से ये भी इस जगह का खास महत्व है। यहां अप्रैल के महीने में आने चैत्र पूर्णिमा के दिन एक अलग तरह का नजारा दिखता है, उस दौरान आसमान में सूर्य और चंद्रमा दोनों एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई देते हैं। मौजूदा समय में विवेकानंद रॉक मेमोरियल एक बड़ा पर्यटन का केंद्र बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *