February 15, 2026

ईईटी फ्यूल्स की खुदरा इकाई ईईटी रिटेल ने हाल ही में दो नये सर्विस स्टेशन दोबारा शुरू किये

स्टेनलो , ईईटी फ्यूल्स की खुदरा इकाई ईईटी रिटेल ने हाल ही में दो नये सर्विस स्टेशन दोबारा शुरू किये हैं। इस साल ऐसे और सर्विस स्टेशन खोले जाने की उम्मीद है।

नये ब्रांडेड स्पैल्डिंग सर्विस स्टेशन और ओखम सर्विस स्टेशन एस्सार सर्विस ब्रांड के लिए सुविधा और सेवा के नये युग का संकेत देते हैं।

यह विस्तार एस्सार-ब्रांडेड ईंधन वाले खुदरा आउटलेट का महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो विकसित करने की एक नयी भविष्य की सोच वाली रणनीति का हिस्सा है। यह यूके में ग्राहकों के लिए ‘रिटेलर ऑफ च्वाइस’ बनने के ईईटी रिटेल के विजन के अनुरूप है।

इसके अलावा, कंपनी अपने विकास को और गति देने के लिए संभावित अधिग्रहण के अवसरों की सक्रिय रूप से पहचान कर रही है।

बढ़ते आउटलेट नेटवर्क और देश में ब्रांड की बढ़ती उपस्थिति से कंपनी को ग्राहकों के लिए चीजों को आसान, कर्मचारियों के लिए सरल और रिटेलरों के लिए मूल्यवान बनाकर ‘समुदाय की सुविधा का चालक’ बनने का वादा पूरा करने में मदद मिलेगी।

ईईटी रिटेल के दीर्घकालीन विजन में ग्राहक को अच्छा वैल्यू प्रदान करना, कम कार्बन उत्सर्जन के रेंज ऑफर करना, उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन और ई-मोबिलिटी तथा सुविधा के विकल्पों सहित ड्राइवरों की लगातार बदलती जरूरतों का ख्याल रखना शामिल है।

एस्सार के ओखम और स्पैल्डिंग सर्विस स्टेशनों पर वाहनों में ईंधन भरने के अलावा असाधारण सेवाओं तथा विभिन्न प्रकार की जन सुविधाओं पर फोकस रखते हुए सामुदायिक सुविधा को बढ़ावा देना शामिल है।

ईईटी रिटेल के सीईओ नारायण भात्रा ने कहा, “हम यूके रिटेल सेक्टर में विकास और नवाचार की एक उत्साहजनक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। हम विश्वासपूर्वक अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम फ्यूल आउटलेट खोलने और सहभागिताओं का ऐसा नेटवर्क तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो एस्सार की ‘ग्राहक सबसे पहले’ की सोच के अनुरूप हो।”

ईईटी फ्यूल्स अपने आधुनिक रोड टर्मिनल के जरिये उत्तर-पश्चिम और मिडलैंड यूके के एनर्जी कॉरिडोर को सेवा प्रदान करता है। वहीं, कंपनी के रणनीतिक पाइपलाइन कनेक्शन दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व ब्रिटेन के लिए आपूर्ति की क्षमता को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *