February 15, 2026

प्रयागराज में इंडिया ब्लॉक की चुनावी जनसभा में जमकर हंगामा हुआ।

प्रयागराज , यूपी के प्रयागराज में रविवार को इंडिया ब्लॉक की चुनावी जनसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस सभा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करना था, लेकिन बवाल के कारण दोनों का संबोधन नहीं हो सका।

फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में आयोजित इस संयुक्त रैली के दौरान मंच पर भारी अव्यवस्था की वजह से अखिलेश यादव और राहुल गांधी बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। रैली में हंगामे के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बैरिकेड तोड़कर मंच पर चढ़ गए जिससे मंच पर जगह ही नहीं बची। उन्होंने कहा कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़िला महादेव में आयोजित इस रैली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों मौजूद थे, लेकिन दोनों ने ही सभा को संबोधित नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *