पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को सातवें चरण में होने वाले चुनाव हेतु भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
लुधियाना, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को सातवें चरण में होने वाले चुनाव हेतु भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा पंजाब ने लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित स्टार प्रचारकों की लिस्ट सोमवार को जारी कर दी है जो पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी थी।
लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत यूपी और हरियाणा के सीएम का नाम भी शामिल है। वहीं टिकट कटने से पार्टी से नाराज चल रहे विजय सांपला को भी सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में 40 नाम हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्य नाथ और सुनील जाखड़ के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सौदान सिंह, तरुण चुग, स्मृति ईरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सरदार हरदीप पुरी, अनुराज ठाकुर, सोम प्रकाश, अर्जुन राम मेघवाल, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, विजय रुपाणी, नरेंद्र सिंह रैना, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल खट्टर, मनोरंजन कालिया, हेमा मालिनी, सरदार चरणजीत सिंह अटवाल, अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, मनोज तिवारी, श्वेत मालिक, सरदार केवल सिंह ढिल्लो, विजय सांपला, जंग लाल महाजन, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, सरदार फतेहजंग सिंह बाजवा, अश्वनी सेखड़ी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), प्रीति सपरू और मंथरी श्रीनिवासुलु के नाम भी सूची में शामिल हैं।
