February 15, 2026

सर्वहितकारी विद्यामंदिर ने वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया

संदीप गिल, नंगल, आज दिनांक 13 मई 2024 शिशु वाटिका सर्वहितकारी (प्ले-वे एवं प्राईमरी पाठशाला) विद्यामंदिर माधव नगर नंगल में अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद के नेतृत्व में विद्यामंदिर विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने ईलाके के लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में और उनके वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने की तरफ जागरूकता फैलाने हेतु एक पैदल मार्च भी निकाला गया। इस पैदल मार्च में स्कूल के अध्यक्ष, स्टाफ सदस्यों, बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने ‘शत प्रतिशत मतदान, राष्ट्र हित में मतदान’, ‘वोट फाॅर बेटर इंडिया’, ‘छोड़ो अपने सारे काम, सबसे पहले मतदान’, ‘जन-जन जगाउना है, 100% मतदान कराउना है’ ‘चाहे नर हो या नारी, मतदान है सब की जिम्मेदारी’, ‘यूयर वोट, यूयर च्याॅयस’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘फाईट विद वोट’ जैसे जागरूकता नारे अंकित किए हुए बैनर तथा पट्टे हाथों में लेकर लोगों को मतदान करने के लिए आवाह्न किया। इस अवसर पर विद्यामंदिर के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद ने अपने संबोधन में सभी जनमानस को मतदान के महत्व के बारे में बताया तथा सभी को मतदान करने के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने को कहा। उन्होंनें अभिभावकों से अपने परिवार के सभी वोटरों एवं अपने गली-मोहल्लों के सभी वोटरों भी उनके वोट के प्रति जागरूक करके सभी से वोट डालने की निर्धारित तारीख, जो पंजाब प्रांत में 1 जून 2024 की है, को मतदान करवाने के लिए अपील की। इस अवसर पर शिशु वाटिका सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद के साथ विद्यालय की इंचार्ज राज रानी, कोआर्डिनेटर मोनिया डडवाल, पूजा सोनी सहित विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावक पायल, जोगी कुमार, आशू, राम कुमार, राज कुमार, जोगा सिंह, गुरमुख सिंह, लालदीन, मनीषा, दिक्शा, मंजीत कौर, बबली, ज्योति, प्रियंका, व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *