February 15, 2026

पंजाब भर में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत

371 बैंचों ने की 2.87 लाख मामलों की सुनवाई

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज और पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालीया के नेतृत्व अधीन राज्य भर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई।  

इस लोक अदालत में कुल 371 बैंचों में लगभग 2.87 लाख केस सुनवाई के लिए पेश हुए। इस लोक अदालत में दीवानी केस, घरेलू झगड़े, जायदाद के झगड़ों, चैक बाऊंस केस, मज़दूरी सम्बन्धी मामले, क्रिमिनल कम्पाऊंडेबल केस, अलग-अलग एफ.आई.आरज़ की कैंसलेशन/अनट्रेस्ड रिपोर्टों आदि से सम्बन्धित लम्बे समय से लटकते आ रहे मामलों पर सुनवाई की गई।  

इस मौके पर पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के जि़ला और सैशन जज एवं मैंबर सचिव मनजिन्दर सिंह और श्रीमती स्मृति धीर अतिरिक्त मैंबर सचिव ने कोर्ट कॉम्पलैक्स लुधियाना का दौरा करके लोक अदालतों के बैंचों का निरीक्षण किया।  

मैंबर सचिव ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य मंतव्य आपसी समझौते के द्वारा झगड़ों का निपटारा करवाना है। लोगों को वैकल्पिक झगड़ा निवारण केन्द्रों के द्वारा झगड़ों का निपटारा करवाना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों के कीमती समय और पैसे की बचत होती है।  

मैंबर सचिव ने आगे यह भी बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथॉरिटी नयी दिल्ली द्वारा राज्य भर में मुफ़्त कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 चालू किया गया है, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति घर बैठे ही मुफ़्त कानूनी सहायता सम्बन्धी हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है।  

मैंबर सचिव ने बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी लोगों के फ़ैसले करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोक अदालतों में अपने मामलों का फ़ैसला करवा कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *