अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया
न्यूयॉर्क , अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पैदल जा रही महिला पर पीछे से हमला कर दिया। ये घटना कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला के साथ यौन शोषण भी किया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि वीडियो ब्रोंक्स शहर का है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट एक वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क पर पैदल जा रही है और अचानक नकाबपोश एक शख्स पीछे से आता। वह बेल्ट निकालता है और महिला के गले में डालकर उसे जमीन पर पटक देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शख्स महिला को घसीटकर पास ही पार्क कारों के बीच ले जाता है और उसका यौन शोषण करता है। महिला 45 साल की है और घटना ईस्ट 152 स्ट्रीट एंड थर्ड एवेन्यू पर सुबह करीब 3 बजे की है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में रहने वालों के बीच दहशत फैल गई है।वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, शख्स मेलरोस एवेन्यू की तरफ भाग गया और गायब हो गया। पुलिस को उसकी तलाश है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत अभी स्थिर है। खास बात है कि NYPD का मानना है कि महिला और पुरुष एक-दूसरे को जानते थे और शख्स को महिला के रुटीन के बारे में जानकारी थी।
