बीजेपी ने पंजाब में तीन और प्रत्याशी घोषित किए,
सुभाष शर्मा, राणा गुरमीत सिंह सोढी और अरविंद खन्ना को मैदान में उतारा
जालंधर : भाजपा ने पंजाब में तीन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। श्री आनंदपुर साहिब से डा. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढी औऱ संगरूर से अरविंद खन्ना को टिकट दी गई है। पंजाब में अब तक बीजेपी 13 सीटों में से 12 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। अब सिर्फ खडूर साहिब से उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है।
