ज़रूरतमंद बच्चे की पढ़ाई हेतु वार्षिक फीस हेतु 12000 रुपयों का सहयोग दिया
संदीप गिल, नंगल, क्षेत्र में नन्हें-मुन्ने बच्चों को ‘शिक्षा भी, संस्कार भी’ के उद्देश्य से शिक्षा प्रदान कर रहे सर्वहितकारी विद्यामंदिर (प्ले-वे एवं प्राईमरी पाठशाला) शिशु वाटिका नंगल को आज हिमाचल प्रदेश से बतौर सी.एम.ओ. (डेज़ीग्नेट) सेवानिवृत्त डा. ज्ञान इंद्र देव जैरथ ने एक ज़रूरतमंद बच्चे की पढ़ाई की सालाना फीस हेतु 12000 रुपयों का सहयोग चेक के माध्यम से किया। इस मौके पर सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त ने सहयोग राशि का चेक प्राप्त करते हुए आवाह्न किया कि ऐसे बच्चों के लिए जो किसी कारणवश अपने स्कूल की फीस देने में असमर्थ हैं, समाज के साधन-संपन्न लोगों को स्वेच्छापूर्वक उपयुक्त योगदान करते रहना चाहिए ताकि समाज में कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के चलते अशिक्षित न रह जाए। क्योंकि शिक्षा से ही एक समृद्ध व सुदृढ़ समाज का निर्माण होता है। साथ ही अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद ने इस नेक कार्य के सहयोग के लिए डा. ज्ञान इंद्र देव जैरथ का आभार प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा भी की।
