February 21, 2026

अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ, इंसुलिन जारी रखनी होगी

नई दिल्ली – तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट यह है कि जेल के एक सूत्र के मुताबिक दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में दो यूनिट इंसुलिन लेना जारी रखने को कहा है। सूत्र ने कहा कि निर्धारित दवाओं की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि केजरीवाल फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं।

दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की थी। लगभग आधे घंटे तक चली वीडियो कॉन्फ्रेंस में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के अलावा तिहाड़ जेल के दो डॉक्टर भी शामिल हुए. एक हफ्ते बाद केजरीवाल के स्वास्थ्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *