February 21, 2026

अभिनेता सलमान खान फायरिंग केस में नया अपडेट सामने आया

मुंबई , अभिनेता सलमान खान फायरिंग केस में नया अपडेट सामने आया है। अपडेट यह है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे और मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बंदूकें मुहैया कराते थे। ये दोनों आरोपी 15 मार्च को पनवेल पहुंचे थे और दो बंदूक देकर वापस लौट गए थे। दूसरी तरफ इनसे पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों सागर पाल और विकी गुप्ता को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 29 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड की दे दी है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोर्ट में आगे बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 40 गोलिया थीं। उन्होंने फायरिंग के लिए 5 की इस्तेमाल कर ली थी, 17 गोलियां पुलिस जांच में बरामद कर लिया था, लेकिन अभी 18 गोलियों की तलाश जारी है। सरकारी वकील ने कहा कि, जांच की जा रही है कि इन अपराधियों की आर्थिक मदद कौन कर रहा था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *