February 20, 2026

किसान परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया

संदीप गिल, नंगल, आज 25 अप्रैल 2024 को ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक एवेन्यू नया नंगल के फेज़ – 1बी के निकट एन एच 503 (एक्सटेंशन) चौंक पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में अपने सह-बंधु किसान परिवारों व आमजन की सुख-समृद्धि की कामना हेतु हवन-यज्ञ का आयोजन किया। ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ का प्रतिनिधित्व कर रहे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से सेवानिवृत्त उप-मुख्य अभियंता इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने बताया कि उनके साथ टोली के अन्य वरिष्ठ सदस्यों राम जी दास, प्रह्लाद गौतम, प्रमोद शर्मा, दर्शन लाल शर्मा, भारत विकास परिषद् नंगल की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद, शशी, सुनीता राणा, पूनम द्विवेदी, ऊर्मी नड्डा, दर्शना देवी, कैलाश देवी, वन्दना मेहता, तृप्ता, पूनम एवं शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में प्रातःकाल की सैर करने वाले अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर व श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक गुणगान करते हुए परमपिता परमात्मा व प्राकृतिक शक्तियों से प्रार्थना की कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहे, वर्षा-ओलावृष्टि न हो और आंधी-तूफान न आये ताकि हमारे किसान परिवारों द्वारा खून-पसीने की मेहनत से खेतों में पक कर तैयार हुई फसलों को सुरक्षित ढंग से संभाला जा सके तथा देशवासियों को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उचित दामों पर उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *