February 15, 2026

जालंधर से केपी, बठिंडा से हरसिमरत को टिकट

सुखबीर बादल ने छह और प्रत्य़ाशी घोषित किए, कांग्रेस ने होशियारपुर से यामिनी गाैमर को उतारा

जालंधर – शिअद प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बठिंडा से हरसिमरत काैर बादल, जालंधर से मोहिंदर सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल और फिरोजपुर से वरदेव सिंह बाबी मान और चंडीगढ़ से हरदेव सैनी को टिकट दी गई है। पार्टी ने खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बैसाखी के दिन लोकसभा के 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।

इसी प्रकार कांग्रेस ने सोमवार शाम 7 प्रत्याशियों की घोषणा की। सूची में होशियारपुर से यामिनी गाैमर और फरीदकोट से अमरजीत काैर सहोके को टिकट दी गई है। बाकी प्रत्याशी बिहार के घोषित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *