February 15, 2026

होशियारपुर से बीजेपी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के साथ ही भाजपा पार्टी ने हलके में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी

फगवाड़ा,  लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा हल्का होशियारपुर से बीजेपी प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिए जाने के साथ ही भाजपा पार्टी ने हलके में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में भाजपा जिला कपूरथला अध्यक्ष सरनजीत सिंह खोजेवाल की अध्यक्षता में भाजपा हलका फगवाड़ा स्थानीय होटल आशीष में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई,जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनिता सोमप्रकाश के पति सोमप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित पहुंचे। भाजपा जिला अधक्ष्य रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में भाजपा कोर कमेटी हलका भुलत्थ के सदस्यों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का सवागत किया और सभी सदस्यों ने उनकी पत्नी श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को लोकसभा होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजोवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अनिता सोम प्रकाश की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव और हर शहर में पहुंच कर भाजपा के पक्ष में प्रचार करें और हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुनाव के दिन हर मतदान केंद्र पर भाजपा के पक्ष में बूथ बनायें,तांकि बीजेपी के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट डलवाएं जाए सोम प्रकाश ने कहा कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से देश का विकास शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के10 साल के कार्यकाल में देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ जन कल्याण की योजनाओ को जमीनी स्तर पर लागू किया गया है,जिसका देश के नागरिकों ने लाभ उठाया है।लोगों को इस सरकार पर गर्व है और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनना तय है,इसलिए भाजपा कार्यकर्ता लोगो को अधिक से अधिक मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार कर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का काम करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजीव पाहवा, मंडल सिटी 1अध्यक्ष विकी सूद, मण्डल परभारी आशू पूरी, मंडल अध्यक्ष सिटी 2 नरेश कोटरानी मंडल परभारी सुनील मदान , मंडल अध्यक्ष चाचोकी रमेश मंडल परभारी चंद्रेश कोल , मंडल अध्यक्ष पाष्टा गगन सोनी ,राष्ट्रीय किसान मोर्चा महासचिव अवतार सिंह मंड,जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष रोशन लाल सभ्रवाल,जिला उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह गोरा गिल,युवा भाजपा जिला अध्यक्ष सन्नी बैंस,जिला सचिव जसविंदर कौर,परमजीत पम्मा , पूर्व सी पी एस अविनाश चंदर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *