February 15, 2026

जोगिंदर पाल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ आप का दामन थाम लिया

तलवाड़ा /पवन शर्मा : तलवाड़ा के वार्ड नंबर 13 के पार्षद जोगिंदर पाल शिंदा जो कि शुरू से ही कांग्रेस नेताओं के खास माने जाते रहे हैं उन्होंने कल आम आदमी पार्टी के विधायक सरदार कर्मवीर सिंह घुम्मन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं सहित आप का दामन थाम लिया। उन्हें डॉ राजकुमार चब्बेवाल लोकसभा उम्मीदवार की उपस्थिति में सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल करवाया गया वं उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवम तनुजा, विक्रांत ज्योति, विवेक रत्न राजा, रवी वैद, बाबी कौशल, पवन रजवाल, सतनाम सिंह, मोनिका शर्मा, वरुण जैरथ, अमरपाल सिंह जोहर, प्रिंस गिल, शेखर सिद्धू, पंकज मालिया, शंभू दत्त, अभी शर्मा, धर्मवीर शर्मा,गीता,मास्टर कुलदीप,राज कुमार,बलदेव ठाकुर, संतोख आदि उपस्थित थेइसके बाद डॉ राजकुमार चब्बेवाल वं इलाका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन ने ब्लाक तलवाड़ा के अलग-अलग गांवों का दौरा किया उन्होंने गांव कमाही देवी, रजवाल,भंबोताड़,अम्बी में लोगों के साथ बैठक की इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *