February 15, 2026

भारत की रेसलर ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया

नई दिल्ली , भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लॉरा गनिक्यज़ी को 10-0 से हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल चैंपियन फोगाट ने लॉरा गनिक्यजी के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 4 मिनट 18 सेकंड में मुकाबला जीत लिया। घुटने की सर्जरी के बाद वापसी कर रही विनेश ने इस टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया।

विनेश फोगाट बीते साल रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी थी। विनेश के बाद अंशु मलिक ने भी देश को 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में देश के लिए कोटा जीता। उन्होंने उजबेकिस्तान की लेलोखोन सोबिरोवा को 11-0 से मात दी। अंशु ने क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी एकतरफा अंदाज में जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *