March 14, 2026

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का देहांत

मुरादाबाद  – भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का देहांत हो गया है। इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी। पेशे से बिजनेसमैन कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। बीमारी के चलते चुनाव के दौरान भी वह प्रचार से दूर रहे थे। वह चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। कुंवर सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह बिजनौर के बढ़ापुर से विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी से उन्हें लोकसभा 2024 के चुनाव में टिकट दिया गया था। निधन की पुष्टि बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने की है। सर्वेश सिंह के निधन की सूचना संजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *