February 20, 2026

मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन

मुंबई,   सोशल मीडिया सेंसेशन और एंग्री रेंटमैन के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने  यह जानकारी दी। अभ्रदीप साहा के परिवार ने अभी तक मौत किस वजह से हुई है इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन खबर है कि कुछ दिनों पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसकी जानकारी 16 अप्रैल को साथी यूट्यूबर नियॉन मैन शॉर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अभ्रदीप साहा कोलकाता के रहने वाले हैं और एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 120K से ज्यादा फॉलोअर्स और YouTube पर 428K से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने साल 2017 में अपनी यूट्यूब की यात्रा शुरू की थी। उनका पहला वीडियो एनाबेले फिल्म पर था, जिसका शीर्षक था “मैं एनाबेले फिल्म क्यों नहीं देखूंगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *