ईद की नमाज हाफिज मोहम्मद शहिद अली ने अदा करवाई व बड़ी गिनती में मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा की
नाभा, जिला योजना बोर्ड पटियाला के चेयरमैंन जस्सी सोहियां वाला ने ईद उल फितर के त्यौहार मौक्े पर ईदगाह नाभा में पहुॅच मुस्लिम भाईचारें से खुशी सांझी करते उन्होंने इस पवित्र दिन की बधाई दी। इस मौके बड़ी गिनती में नमाज अदा करने पहुॅचे मुस्लिम भाईचारे को सबोधित करते चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्यौहार आपसी एकता , सदभावना व भाईचारक सांझ की भावनाओ को उत्साहित करता है। इस मौके ईद की नमाज हाफिज मोहम्मद शहिद अली ने अदा करवाई व बड़ी गिनती में मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा की व समूची मानवता की भलाई व सलामती के लिए दूआ की। नमाज अदा करने से पहले मोहम्मद हनीफ जर्नल सक्तर की और से लेखा जोखा पेश किया गया। इस मौके औरों के इलावा लाभा खान प्रधान , अनवर खान , रमजान खान , शमशाद अली , साबर अली , सलीम मोहम्मद , मकबूल अहमद आदि भी मौजूद रहे।
