पंजाब समेत उत्तर भारत में लगे भूकंप के तेज झटके
पंजाब समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग डरे, सहमे नजर आए और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र लद्दाख बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। इससे पहले बुधवार को ताइवान में भूकंप के तेज झटके लगे थे।
