कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी अयोध्या पहुंचे
यहां उन्होंने श्री रामलला के दर्शन किए
अयोध्या , पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने श्री रामलला के दर्शन किए। चन्नी ने गुरुद्वारा ब्रह्म कुंड में अरदास भी की। अयोध्या पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके दिल में भगवान राम के लिए अलग स्थान है। मैं श्रद्धा से यहां आया हूं। मेरा जन्म भी रामनवमी के दिन ही हुआ है। रामलला से मेरा लगाव है, जिस वजह से आया हूं। राम मंदिर और गुरुद्वारा साहब में बहुत प्यार मिला। इस दौरान वह राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। दरअसल इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस जालंधर सीट से चरणजीत चन्नी को उतार सकती है।
