February 21, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इनकम टैक्स विभाग ने Congress पार्टी को 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा है। यह नोटिस साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की ओर से भेजे नोटिस में टैक्स के साथ ही जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है।

गौर हो कि इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह नोटिस कांग्रेस को उसी के बाद भेजा गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में कांग्रेस ने एक याचिका दायर करके 2017-18 से लेकर 2020-21 तक के टैक्स वसूलने को लेकर नोटिस भेजने का विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *