बीजेपी अपने बल पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी, सुनील जाखड़ ने अटकलों पर लगाया विराम
अमृतसर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा भारतीय जनता पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिए गए ब्यान पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रख कर पंजाब में भाजपा द्वारा अकेले अपने दम पर चुनाव लडऩे का जो फैसला लिया गया है, उससे पंजाब भर के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। इसको लेकर भाजपा कार्यकत्र्ता पंजाब भर में अपने अपने तरीके से अपनी ख़ुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहाँ जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा द्जोल की थाप पर नाचते हुए मिठाइयाँ बाँट कर अपनी ख़ुशी मनाई जा रही है। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, अजय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, बलदेव राज बग्गा, मीनू सहगल, मंजीत कौर थिंद, अविनाश शैला, पवन शर्मा, केवल गिल, सविता महाजन, बलविंदर बब्बा, मनीष शूर, गौरव गिल आदि उपस्थित थे। श्वेत मलिक ने इस अवसर पर पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लडऩे के बीजेपी आलाकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजनितिक गलियारों तथा जनता के बीच लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की अटकलें चल रही थीं, जिस पर आज पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूर्ण विराम लगाते हुए इसकी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों के साथ कोई गठबंधन नहीं हो रहा और बीजेपी अपने बल पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाबियों ने कांग्रेस, अकाली और आप जैसी सभी पार्टियों को आजमा कर देख लिया है। किसी भी राजनीतिक दल ने पंजाब की भलाई के लिए काम नहीं किया। अब पंजाबियों को यह तय करना है कि उन्हें मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है और पंजाब का विकास करना है या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नापाक इंडिया ठगबंधन को वोट देकर पंजाब विरोधी और देश विरोधी ताकतों को मजबूत करना है। इस अवसर पर सोशल मिडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित महाजन, मंडल अध्यक्ष सुधीर श्रीधर, रोमी चोपड़ा, प्रदीप सरीन, मोनू महाजन, सुखदेव सिंह हनेरियाँ, टहल सिंह, सुधीर अरोड़ा, मोहित वर्मा, डॉली भाटिया, विक्रम दंदोना आदि सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
