March 14, 2026

अमेरिका में बड़ा हादसा, मशहूर ब्रिज से टकराया कार्गो जहाज

वाशिंगटन – बाल्टिमोर में कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज’ का हिस्सा ढह गया। अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे जहाज पुल से टकरा गया। इसके बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। पुल के गिरने से पहले उसमें आग लग गई थी। इससे कई गाड़ियां नीचे पानी में गिर गईं। भयानक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘दाली’ है और यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। यह जहाज 948 फीट लंबा था। वहीं फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट के नाम पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *