February 21, 2026

लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर ही कर सकेंगे लोकसभा चुनाव में मतदान

झज्जर, 21 मार्च।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है । चुनाव में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन आयोग लगातार बड़े प्रयास कर रहा है। एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी अपना मतदाता सूची में शामिल करवाने के पात्र हैं। एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लिया हो। नामांकन की तारीख (29 अप्रैल) से एक दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्म छह के साथ जन्म प्रमाण और रिहायशी प्रमाण अपलोड करने होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अपने बीएलओ, निकट के चुनाव कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या फिर वोटर हेल्पलाइन एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करे रहे युवा अगर नाम मतदाता सूची में शामिल करवा लेते हैं तो उनको 25 मई को होने मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है। उनका मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। वहीं, स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि जिन युवाओं की 18 वर्ष उम्र एक अप्रैल को होगी ऐसे युवाओं के वोटर कार्ड बनवाने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शिक्षण संस्थानों व खेल प्रशिक्षकों के माध्यमों से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *