February 21, 2026

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी

मां चरण कौर ने बेटे को दिया जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

चंडीगढ़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से खुशियां लौट आई हैं। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं। लोकप्रिय पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। ऐसे में उनके माता-पिता ने परिवार के वारिस की खातिर आईवीएफ तकनीक के जरिये गर्भधारण का फैसला लिया था। सिद्धू के भाई के जन्म की खबर सामने आते ही मूसेवाला के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर लिखे जाने तक सिद्धू के पिता के इस पोस्ट पर करीब 2 लाख लाइक और करीब 3500 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *