तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई हो गई
अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 36 वर्षीय मुनमुन और 27 वर्षीय राज ने इस महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। दोनों की डेटिंग की खबरें लंबे समय से मीडिया में आ रही थीं। कई बार दोनों को एक साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। बता दें, जहां मुनमुन ने मशहूर टीवी सीरियल में में बबीता की भूमिका निभाई, वहीं राज ने शो में दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई। राज ने दिसंबर 2022 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपनी रुखसती को घोषणा की थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सादे समारोह में सगाई कर ली। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे।
“राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने के बाद से वे डेटिंग कर रहे हैं। ये रिश्ता आगे तक जाएगा ऐसा सबको पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं।”
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के कथित रूप से डेटिंग की खबर सबसे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ने सितंबर 2021 में दी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीम के प्रत्येक सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कड़ा खंडन किया था।
