February 21, 2026

झलेड़ा में पंचायत टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया

ऊना, हमारा सपना, नशा मुक्त पंचायत बने झलेड़ा नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत पंचायत झलेड़ा (ऊना ब्लॉक) में पंचायत टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मींटिग में पंचायत टास्क फोर्स के सारे प्रतिनिधि शामिल रहे। मींटिग में नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान पंचायत प्रधान गुलशन राय और उपप्रधान सतपाल जी ने आने वाी ग्राम सभा में नशे के ऊपर लोगों को अवेयर करने के ऊपर चर्चा की। प्रधान ने बताया की किस तरह से नशा धीरेे – धीरे हर घर में फैल गया है। इसे रोकने के लिए हमें प्रयास करने पड़ेगें।इसके लिए आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत के माध्यम से हम लोगों के लिए एक जागरुकता शिविर का आयोजन करेगें। ताकि बच्चों के माता – पिता अपने बच्चों की तरह ध्यान रखें। और हमारी पंचायत नशा मुक्त हो सके। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल के हैडमास्टर और अध्यापक ने बताया की बच्चों को खेलों की तरह आकर्षित करना चाहिए ताकि वे नशे से दूर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *