February 21, 2026

मोहाली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समागम में अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के व्यक्तियों को 1.98 करोड़ के दिए जाएंगे कजऱ्े

चंडीगढ़, मोहाली में आज (12 मार्च) आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समागम में पंजाब अनुसूचित जाति, भू और वित्त निगम द्वारा अनुसूचित जातियों के 82 लाभार्थियों को 1.66 करोड़ रुपए के कजऱ्े बाँटे जाएंगे और अन्य बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों के 17 लाभार्थियों को 32.45 लाख रुपए के कजऱ्े बाँटे जाएंगे। यह प्रगटावा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज यहाँ किया।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एस. सी. और बी. सी कारपोरेशन द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को कजऱ्े देकर अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के आर्थिक सशक्किरण को उत्साहित किया जाता है। पंजाब सरकार द्वारा यह कजऱ्े बहुत ही कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कजऱ् दिया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि दिए जाने वाले कर्जों का उद्देश्य हाशियाग्रसत/वंचित भाईचारे के व्यक्तियों को सशक्त बनाना है। उनको अपने कारोबारों को स्थापित करने के योग्य बनाना है, जिससे उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाया जा सके।
डा. बलजीत कौर ने बताया कि यह कजऱ्े लाभार्थियों की इच्छाओं को साकार करने, रोजग़ार के मौके पैदा करने और उनकी रोज़ी-रोटी को कमाने में मदद करेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के आर्थिक विकास को उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *