February 21, 2026

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा राजनीतिक दलों में गठबंधन होने भी शुरू हो गए है। बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदावों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 42 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी।

जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ‘जन गर्जन सभा’ के दौरान सीएम ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेंगी। साथ ही सीएम जनसभा को संबोधित भी करेंगी और अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगी। इससे साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है, जिसके बाद अब टीएमसी अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के बाद श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में नेदुनथीवु में गिरफ्तार किया गया।

मछुआरे शनिवार सुबह जेगथापट्टिनम बंदरगाह से दो मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।

तमिलनाडु के तटीय पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ कांकेसंतुरई नौसेना अड्डे पर ले जाया गया है।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान एस. कलियाप्पन (53), पी. अकिलन (18), पी. कोडी मारी (65), एस. शेख अब्दुल्ला (35), के. थंगराज (54), ए. जयारमन (40) और एस. सरवनन (24) के रूप में की गई है।

तमिलनाडु मछुआरा कल्याण संघ के महासचिव एम.आर. मरियप्पन ने आईएएनएस से कहा, “हमारे संकटों का कोई अंत नहीं दिख रहा है। मछुआरे समुद्र में जाने में सक्षम नहीं हैं। हम राज्य व केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मछुआरे समुद्र में शांति से मछली पकड़ सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *