February 21, 2026

सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र सीमा बल कर्मियों के बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है

जालंधर,  सशस्त्र सीमा बल और डीएवी यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र सीमा बल कर्मियों के बच्चों की शिक्षा के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक (प्रशासन) प्रदीप कुमार गुप्ता और डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर के वाइस चान्सलर डॉ. मनोज कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य शहीद, सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र सीमा बल कर्मियों के बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। डीएवी यूनिवर्सिटी एसएसबी के नामांकन पर शहीद, सेवारत और सेवानिवृत्त बल कर्मियों के बच्चों को 100 सीटें प्रदान करेगा। इन 100 नामांकनों के अलावा, अन्य सभी शहीद एसएसबी कर्मियों, सेवारत और सेवानिवृ8ा बल कर्मियों के बच्चों को भी इस यूनिवर्सिटी में सस्ती दरों पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, बल के वरिष्ठ अधिकारी और डॉ. संजीव के अरोड़ा, रजिस्ट्रार, डॉ. के एन कौल और पूर्व रजिस्ट्रार सहित डीएवी यूनिवर्सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *