February 21, 2026

किसानों के खेतों में गहरे गड्ढों को भरने का काम युद्ध स्तर पर शुरू

सुल्तानपुर लोधी: पर्यावरणविद और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने 8 महीने पहले बाढ़ से तबाह हुई किसानों की जमीनों को समतल करने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब जी का ओट आसरा लेकर कारसेवा के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। बता दें कि 10 और 11 जुलाई 2023 की दरमियानी रात को गट्टा मुंडी कासू के पास सतलुज नदी के धुसी बांध में बड़ी दरार आ गई थी जिसने इलाके के सभी गावों में भारी मात्रा में तबाही मचा दी थी। जिससे नदी के अंदर और बाहर किसानों की जमीन में 40 से 50 फीट तक गहरे गड्ढे पड़़ गए थे। जुलाई 2023 की बाढ़ के दौरान, गट्टा मुंडी कासु और दोना क्षेत्रों को बाढ़ से भारी क्षति हुई थी। धूसी बांध में 950 फीट चौड़ी दरार पड़ गई। संगत के सहयोग से, संत सीचेवाल जी के नेतृत्व में, बंद केवल 18 दिनों में पूरा हो गया। कारसेवा के दूसरे चरण के दौरान हजारों एकड़ में जमा पानी निकला गया, किसानों की जमीन में जमा गाद और चार से पांच फीट तक जमी रेत के पहाड़ों को समतल किया गया। अब तीसरे चरण के दौरान किसानों के खेतों में गहरे गड्ढों को भरने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस दौरान इलाके के लोग और किसान वहां मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *